महराजगंज। जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में शिकारपुर चौराहे पर पुलिस द्वारा सघन रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच भी की। रूट मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।
रूट मार्च में थानाध्यक्ष भिटौली सत्येंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी शिकारपुर मनोज यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उप निरीक्षक अभिजीत कुमार राय, हेड कांस्टेबल उपेंद्र यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, अरविंद शाह सहित रिक्रूट आरक्षी आदर्श, सौरव, शशिकांत, मुकेश एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ तथा आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

إرسال تعليق