⚡ ब्रेकिंग News

​सशस्त्र सीमा बल और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाराचट्टी के जंगलों से 151 किलोग्राम प्रतिबंधित डोडा बरामद किया।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP:- ​गयाजी  बिहार ​सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय जिला पुलिस ने एक साझा अभियान चलाकर मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार, 16/5/ 2026 को गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत गुलरटांड गांव के घने जंगलों में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 151 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ 'डोडा' बरामद किया गया।

​यह कार्रवाई 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया के उप कमांडेंट (कार्यवाहक कमांडेंट) अबनीश यादव के मार्गदर्शन में की गई। प्रतिबंधित मादक पदार्थ छुपाए जाने की सटीक खुफिया जानकारी आसूचना मिलने पर, ई-समवाय धनगई के सहायक कमांडेंट सनोज राज के नेतृत्व में एसएसबी और बाराचट्टी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

​सघन तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने छुपाकर रखा गया 151 किलोग्राम डोडा बरामद किया। इस बड़ी बरामदगी के बाद संयुक्त सुरक्षा दल ने आसपास के पूरे इलाके में काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया ताकि अन्य संदिग्ध सामग्रियों का पता लगाया जा सके। बरामद किए गए प्रतिबंधित डोडा को आगे की कानूनी विधिक कार्रवाई के लिए बाराचट्टी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...