⚡ ब्रेकिंग News

लोहे के पाइप से हमला:-कंपाउंडर का सिर फोड़ा, हालत गंभीर..



महराजगंज:- 23 मार्च 026 को जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सनसनीखेज मारपीट की घटना सामने आई, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल वर्मा पुत्र चूल्हाई वर्मा, निवासी पतरेगवां थाना सिंदुरिया, वर्तमान में तिवारी बाजार स्थित डॉक्टर डी. के. पाण्डेय के अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत है। सोमवार को करीब 3:30 बजे वह अस्पताल से बाहर जा रहा था, तभी उसके रिश्तेदार सदानंद वर्मा पुत्र अशोक वर्मा, निवासी वार्ड नंबर 5 नगर पंचायत घुघली, ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कस्बा घुघली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल राहुल वर्मा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घुघली भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए केएमसी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...