थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट .
ATH NEWS 11 GROUP -: बजाज चीनी मिल रुधौली में आज गन्ना कॉन्फ्रेंस हॉल में चीनी मिल के कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई जिसमें गन्ना विभाग से लेकर मिल के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ जे पी त्रिपाठी ने की उन्होंने कहा की चीनी मिल के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी जो चीनी मिल गेट एवं केंद्र चीनी मिल के परिक्षेत्र में स्थाई निवास करते हैं और यही के मूल निवासी हैं उन्हें चीनी मिल अगेती प्रजाति के बीज को बढ़ावा देने के लिए जीरो 118 13235, 14201, 98014 16201 का बीच उपलब्ध कराएगी इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने कहा की चीनी मिल के द्वारा यह पहल की जा रही है इससे गन्ना बुवाई के लिए बीज वितरण की समस्या नहीं आएगी और हम आगामी सत्र में अगेती प्रजाति का बीज अधिक से अधिक कृषकों तक वितरण कर सकेंगे सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा की इकाई प्रमुख जी की पहला निश्चित तौर पर रंग लाएगी और क्षेत्र में अगेती प्रजाति को बढ़ावा मिलेगा चीनी मिल के द्वारा कृषकों को भी बीज वितरण किया जा रहा है हमारा लक्ष्य है की अधिक से अधिक क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति की बुवाई कराई जा सके जिससे कृषक और मिल दोनों का उत्पादन अच्छा प्राप्त हो बैठक में गन्ना प्रबंधक जगबीर शाही उप गन्ना प्रबंधक अनिल शुक्ला गेट इंचार्ज राजेश सिंह समेतचीनी मिल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Post a Comment