थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।
ATH NEWS 11 GROUP -:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत, झिनकूलाल त्रिवेनी राम इंटर कॉलेज कलवारी में 7 दिसंबर 2025 को हुए विवाह समारोह में शामिल हुए जोड़ों को सोमवार को शेष गृहस्थी सामग्री वितरित की गई। यह वितरण कुदरहा ब्लॉक कार्यालय पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने 36 जोड़ों में से 30 नवदंपतियों को विधिवत विदाई दी। उन्हें गैस चूल्हा सहित अन्य आवश्यक घरेलू उपयोग के सामान प्रदान किए गए।
शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसमें से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में गृहस्थी की स्थापना के लिए पहले ही भेजे जा चुके थे। पूर्व में कुछ घरेलू सामान भी वितरित किए गए थे, लेकिन रसोई से जुड़े कुछ आवश्यक सामान उस समय नहीं मिल पाए थे।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में इन्हीं कमियों को पूरा करते हुए नवदंपतियों को रसोई से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण कुदरहा अखिलेश उपाध्याय, बीओपीआरडी राधा गुप्ता, ग्राम प्रधान कुदरहा इंद्र कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान जनवल भुवन भास्कर पाल, ग्राम प्रधान रमेश चौधरी और सुभाष चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment