⚡ ब्रेकिंग News

चलती DCM से गिरा मजदूर, हुई मौत,चालक वाहन छोड़ हुआ फरार।




महराजगंज। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। शिकारपुर से सिंदुरिया जाने वाली सड़क पर बल्लोखास के समीप चलती DCM से गिरने के बाद युवक वाहन के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना घुघली पुलिस को आज दिनांक 11 मई 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति DCM से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक संजय कुशवाहा एवं उपनिरीक्षक हरि प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल बल्लोखास पहुंचे।


पुलिस जांच में मृतक की पहचान राजेश यादव (30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मोहित यादव निवासी ग्राम सेमरा राजा थाना भिटौली के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि राजेश DCM पर बैठकर मजदूरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती गाड़ी से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने DCM को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फौती सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...