⚡ ब्रेकिंग News

सैकड़ो खाताधारक परेशान भीषण गर्मी में घंटो बैंक में बैठे रहे नहीं हो रहा कोई काम ,आखिर जिम्मेदार कौन।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में भारतीय स्टेट बैंक की कांडी शाखा में शुक्रवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे जब बैंक पहुंचे तो वहां अंधेरा छाया हुआ था और सैकड़ो खाताधारक परेशान नजर आए। भीषण गर्मी में लोग घंटों बैंक में बैठे रहे, जबकि बैंक प्रबंधक क्षेत्र  भ्रमण पर बताए गए।


ग्राहकों का कहना है कि वे लगातार तीन - चार दिनों से बैंक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न तो पैसा जमा हो पा रहा है, न निकासी और न ही बैंक से जुड़ा कोई अन्य कार्य हो रहा है। लोगों ने बताया कि किसी के घर में बीमारी है तो किसी के यहां बेटी की शादी, ऐसे में पैसे की निकासी नहीं होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने बैंक प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह स्थिति बनी रही तो वे लोग बैंक में ताला बंदी करेंगे, ताकि वरीय पदाधिकारी संज्ञान लेकर बैंकिंग व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का काम करें।

वहीं, बैंक प्रबंधक  तमु बरौली ने कहा कि उन्होंने इस समस्या की लिखित शिकायत वरीय* अधिकारियों को दे दी है। उनका कहना था कि “ऊपर से ही कोई काम नहीं हो रहा है, मैं क्या करूं। मैं जनता के साथ हूं।”

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...