⚡ ब्रेकिंग News

प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ईंधन बचाने का किया अपील,तो तत्काल प्रभाव में प्रधान जिला जज साइकिल से पहुंचे व्यवहार न्यायालय।

प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ईंधन बचाने का किया अपील,तो तत्काल प्रभाव में प्रधान जिला जज साइकिल से पहुंचे व्यवहार न्यायालय।


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद।आज दिनांक 13/05/2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ईंधन बचाने और सोना नहीं खरीदने का किया अपील।इसका तत्काल असर औरंगाबाद में देखने को मिला की प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार अपने दानी बिगहा आवास से लगभग दो किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे व्यवहार न्यायालय, और रोजाना के तरह दैनिक कार्य करने लगे। सरकारी आवास से दो किलोमीटर के दूरी तय करने में समाहरणालय के मुख्य द्वार से गुजरते हुए व्यवहार न्यायालय पहुंचे। इनके साथ अंगरक्षक भी साइकिल से व्यवहार न्यायालय पहुंचे।


बताया गया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वैश्विक ऊर्जा संकट तथा अमेरिका ईरान तनाव से उत्पन्न संकट के बीच ईंधन बचाने की अपील के समर्थन में की गई है। प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने कदम से यह संकेत देने का प्रयास किया कि ईंधन बचाने के जिम्मेवारी केवल आम जनता को ही नहीं बल्कि देश के प्रत्येक जिम्मेवार पद पर बैठे व्यक्ति को भी है। जिला शहर में इस बात की सराहना हो रहा है कि प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने जिला न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर होकर जब साइकिल चलाकर दो किलोमीटर अपने कार्यालय आकर एक जिला वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए और प्रधानमंत्री के अपील के बाद जिला में पहले उच्च पदाधिकारी हुए जो इस तरह के अनोखे पहल किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...