⚡ ब्रेकिंग News

अब घर बैठे होगी जनगणना! प्रदेश में शुरू हुई स्व-गणना सुविधा, मोबाइल से दर्ज करें पूरा विवरण।

 


महराजगंज। देश में डिजिटल इंडिया अभियान को नई रफ्तार देते हुए भारत सरकार ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) सुविधा शुरू कर दी है। अब नागरिक अपने मोबाइल फोन के जरिए घर बैठे ही अपनी और परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in लॉन्च किया है।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नागरिकों को सबसे पहले पोर्टल पर जाकर स्वयं पंजीकरण करना होगा। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरना होगा और मकान का जियो टैग (Geo Tag) करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करने पर एक विशेष SEID (Self Enumeration ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।


अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कर्मियों के फील्ड विजिट के दौरान यही SEID दिखाने पर दर्ज जानकारी का सत्यापन कर दिया जाएगा। इससे नागरिकों और प्रगणकों दोनों का समय बचेगा तथा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बनेगी।

स्व-गणना की प्रक्रिया

मोबाइल से पोर्टल खोले se.census.gov.in

अपनी और परिवार की जानकारी भरें।

मकान का जियो टैग करें,

जानकारी सबमिट करें,

प्राप्त SEID को सुरक्षित रखें,

स्व-गणना के प्रमुख लाभ

घर बैठे आसान पंजीकरण

समय की बचत,

सुरक्षित और विश्वसनीय डेटा

डिजिटल भारत को बढ़ावा

पारदर्शी जनगणना प्रक्रिया

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी दर्ज कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

        प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...