⚡ ब्रेकिंग News

विकास वैभव ने संभाला मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार, गया पुलिस ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी आज दिनांक 12/5/2026 को मगध क्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनके गया आगमन और पदभार ग्रहण करने के अवसर पर पुलिस लाइन में एक औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


​सम्मान में दी गई सलामी :-

​पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, गया पुलिस की ओर से आईजी महोदय को 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया। अनुशासित पुलिस दस्ते ने उन्हें सम्मानपूर्वक सलामी दी। इस गरिमामयी क्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

​वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति :-

​इस विशेष अवसर पर गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नगर पुलिस अधीक्षक  कोटा किरण कुमार समेत जिले के कई अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नए आईजी का स्वागत किया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...