⚡ ब्रेकिंग News

मवेशी तस्करों के सिंडिकेट भये ध्वस्त, मवेशी और ट्रक के साथ तस्कर गये दबोचाये।




ATH NEWS 11 GROUP:-​इमामगंज गयाजी गया पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने दो ट्रकों पर क्रूरतापूर्वक लादे गए 55 मवेशियों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने घेराबंदी कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता।

​दिनांक 09/05/2026 को इमामगंज थाना को यह गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा अवैध रूप से मवेशियों को वाहन पर लोड कर कोठी के रास्ते इमामगंज की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष इमामगंज एवं पुलिस बल ने डुमरिया मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

​चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को आते देख चालक और अन्य कर्मी पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, मुस्तैद पुलिस बल ने खदेड़कर चारों व्यक्तियों को धर दबोचा।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता -

​गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पेशेवर तस्करी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

​मो० मोजाहित कुरैशी (सा० तेलवारी, थाना कोठी, गया)

​जसीम मिया (ग्राम रामपुर, थाना डुमरिया, गया)

​साबिर कुरैशी (सा० सहदेव खान, थाना म०वि०व०, गया)

​सुल्तान कुरैशी (सा० मुरादाबाद, थाना सासाराम, रोहतास)

​बरामदगी एवं कानूनी प्रक्रिया---

​जब ट्रकों की विधिवत तलाशी ली गई, तो उनके डाला में 55 मवेशी अत्यंत ही क्रूरतापूर्ण तरीके से बंधे हुए पाए गए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

​पुलिस की टिप्पणी: इस मामले में इमामगंज थाना कांड संख्या-152/26 (दिनांक 09/05/2026) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और तस्करी के जाल को खंगालने में जुटी है।

​बरामदगी -

​मवेशी- 55

​वाहन -02 ट्रक

​कुल गिरफ्तारी: 04 अभियुक्त।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...