⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी जंक्शन पर आरपीएफ का 'क्लीन स्वीप अभियान 62' के तहत हुई गिरफ्तारी से स्टेशन परिसर में मचा हड़कंप।


संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-यात्री सुरक्षा सर्वोपरि के तहत करवाई गयाजी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का विशेष अभियान 62 गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था हुई पुख्ता ​गयाजी पूर्व मध्य रेल के डीडीयू (DDU) मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया ने शनिवार को स्टेशन परिसर में एक व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों की सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में कुल 62 व्यक्तियों को रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ अधिकारियों और जवानों की टीम ने प्लेटफार्मों और रेल परिसर में सघन तलाशी ली। अभियान के दौरान निम्नलिखित अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की गई।​अवैध प्रवेश- रेल लाइन पार करने वाले पर।


गयाजी पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के तीन कीमती मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के कुशल निर्देशन में की गई।

दिनांक 10/05/2026 को रेसुब पोस्ट गया, सीपीडीएस टीम और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम स्टेशन परिक्षेत्र में गश्त और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1B के दिल्ली छोर पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध स्थिति में भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।


पकड़े गए व्यक्ति की पहचान धीरज कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता- स्व. सतेंद्र सिंह, निवासी- कमालपुर, थाना- मुफस्सिल, जिला- गया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के तीन एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुए, जिनमें

​01 अदद ITEL कंपनी का मोबाइल।

​02 अदद INFINIX कंपनी के मोबाइल।

बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹45,000 बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने ये मोबाइल चोरी का है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...