⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:- जिला प्रशासन .




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-​गयाजी जिला प्रशासन ने जारी की  रिपोर्ट होम डिलीवरी जारी, शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय,गयाजी जिले में घरेलू रसोई गैस (LPG) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी अनुमंडलों में गैस एजेंसियों और गोदामों की नियमित जांच और औचक छापेमारी की जा रही है। कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने वाले वितरकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।​तीनों प्रमुख कंपनियों के पास प्रचुर स्टॉक ​जिले में कुल 72 गैस वितरकों के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, जिनका विवरण इस प्रकार है।


क्र.सं. विवरणी (शिकायतें  निष्पादन) संख्या

A प्राप्त शिकायतें  

1. दिनांक 14/05/2026 तक प्राप्त कुल शिकायतें 2160

2. दिनांक 15/05/2026 को प्राप्त नई शिकायतें 03

3. कुल प्राप्त शिकायतों की संख्या 2163

B निष्पादित (हल की गई) शिकायतें  

4. दिनांक 14/05/2026 तक निष्पादित शिकायतें 2159

5. दिनांक 15/05/2026 को निष्पादित शिकायतें 03

6. कुल निष्पादित शिकायतों की संख्या 2162

C लंबित (पेंडिंग) शिकायतें  

7. वर्तमान में लंबित शिकायतों की कुल संख्या 01

समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के कॉमन इमरजेंसी हेल्पलाइन टॉल फ्री Number(24X7)-1906, IOCL के टॉल फ्री नंबर -1800-2333-555, BPCLके टॉल फ्री नम्बर 1800-22 4344एवं HPCL के टॉल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर सम्पर्क करें।साथ ही जमाखारी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिक करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने पर तथा घरेलू गैस मिल होने वाली समस्या हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या-06. 2222253 है। इस पर संपर्क करें।



दिनांक 13/05/2026 तक जिला अन्तर्गत घरों में 2281 पी०एन०जी० कनेक्शन लगाया गया है। तथा दिनांक 14/05/2026 को 05 कनेक्शन लगाया गया है। इस प्रकार कुल 2286 घरों में पी०एन०जी० कनेक्शन लगाया जा चुका है। आम नागरीकों को कनेक्शन लेने के लिए www.inagpl.comपर ऑनलाईन के माध्यम से या मो० नं0-8588862308 पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन कराते हुए कनेक्शन लिया जा सकता है.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...