मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद।आज दिनांक 12/05/2026 रफीगंज थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक किया गया। जिसमें रफीगंज सर्किल के विभिन्न थानों का थानाध्यक्षों ने शामिल हुए। इस बैठक में सर्किल के सभी थानों का दर्ज काण्डों में लम्बित मामले को विस्तारपूर्वक समीक्षा किए और अनुसंधान में तेजी कर कांड को निष्पादन करने का आदेश दिया। निम्नलिखित थानों रफीगंज,गोह,उपहारा, बंदेया, कासमा ,पौथू थाना। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लंबित काण्डो का निष्पादन निष्पक्ष शीघ्रता किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसंधान में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट, कुर्की के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का आदेश दिया।इस समीक्षा बैठक में एसडीपीओ दाउदनगर अशोक कुमार दास,सदर एसडीपीओ 2 चन्दन कुमार, इंस्पेक्टर बिनय कृष्ण प्रसाद,रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह,उपहारा थानाध्यक्ष आकाश कुमार, बंदेया थानाध्यक्ष सुरज कुमार,गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी और अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment