गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11: गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय से लेकर मुख्य बाजार में सड़क पर शनिवार को प्रशासन का आखिर में चला बुलडोजर लंबे समय से सरकारी जमीन पर जमे अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर का कार्रवाई किया गया।इस अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी राकेश सहाय व थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने संयुक्त रूप से किया कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
दरअसल, मुख्य सड़क के दोनों ओर नाली किनारों पर लोगों ने झुग्गी-झोपड़ी और पक्की दुकानें बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसके कारण व्यस्त सड़क बेहद संकरी हो गई थी, जिससे यहां रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा था। सबसे बदतर स्थिति शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन होती थी। बाजार के दिन सड़क पर पैदल चलना भी दूभर था। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती थी कि आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और मासूम बच्चों से भरे स्कूल वाहन घंटों जाम में फंसे रहते थे। स्थानीय लोग लंबे समय से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमणकारियों को पहले ही खुद से कब्जा हटाने की सख्त चेतावनी दी गई थी। इसके लिए बकायदा मुनादी भी कराई गई थी। इसके बावजूद कई दुकानदारों और रसूखदारों ने सड़क से अपना अवैध कब्जा नहीं हटाया। शनिवार को मियाद पूरी होने के बाद प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और जेसीबी (बुलडोजर) की मदद से सभी अवैध ढांचों, शेड और झुग्गियों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के बाद अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता और दुकानदारों से अपील की है कि वे दोबारा सड़क किनारे दुकान न लगाएं और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ सीधे FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ रोड़ किनारे नाली से पीछे दुकान लगाने के लिए कहा जाता है लेकिन बहुत सारी दुकानें ऐसी हैं पूरे सरकारी जमीन का अतिक्रमण करके बैठा हुआ है बाजार के लोगो का कहना है कि सिर्फ कमजोर व लाचार व्यक्तियों का दुकान हटाया गया है। जबकि पूंजी पतियों का कुछ नहीं किया जा रहा है अगर हटना है-तो सभी अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध यह करवाईं होना चाहिए और हम सभी लोगों को एक जगह ज़मीन चिन्हित कर दुकान लगाने की जगह व्यवस्था किया जाएं ताकि हमारे बाल बच्चों का भरण पोषण हो सके। वहीं कांडी के जनप्रतिनिधि लोगों का इस अतिक्रमण मुक्त काराने में कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया सभी जनप्रतिनिधि मौन रहें।

إرسال تعليق