⚡ ब्रेकिंग News

सनसनीखेज खबर:-50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी राजू कुमार भये गिरफ्तार।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।

 

​ATH NEWS 11 GROUP:-​गयाजी जिला पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने हत्या के मामले में वांछित और 50,000 रुपये के इनामी अपराधी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। राजू कुमार पिछले काफी समय से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।

नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बोधगया) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को यह सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी राजू कुमार घुघड़ी टॉड बाईपास के पास देखा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। पुलिस बल को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे खदेड़कर दबोच लिया।

पकड़ा गया अभियुक्त राजू कुमार (पिता- विनय कुमार) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोहारी टोला मुबारकचक का रहने वाला है। वह 30 मई 2024 को बोधगया थाना अंतर्गत बापुनगर मोड़ के पास हुई एक युवक की हत्या (कांड संख्या 266/24) में मुख्य आरोपी था। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि राजू की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार राजू कुमार का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड। --

उसके विरुद्ध मुफस्सिल थाने में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।

​मुफस्सिल थाना कांड सं0 457/25 आर्म्स एक्ट व अन्य धाराएं ​मुफस्सिल थाना कांड सं0 458/25 (आर्म्स एक्ट व SC/ST एक्ट) इस विशेष अभियान में बोधगया थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...