⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी मोहनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, अपहरण के 5 दिनों के भीतर लड़की बरामद एक आरोपी गिरफ्तार।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी 12/5/2026 को गया जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने न केवल अपहृत लड़की को सकुशल बरामद किया, बल्कि इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।


​क्या है पूरा मामला।--

घटना की शुरुआत 07 मई 2026 को हुई, जब एक पीड़ित पिता ने मोहनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री घर से बाहर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने पर परिजनों को पता चला कि एक युवक ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मोहनपुर थाना कांड संख्या-184/26 दर्ज कर अनुसंधान इन्वेस्टीगेशन शुरू किया। ​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष, मोहनपुर द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना संकलन इंटेलीजेंस gathering के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया। मौके से अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया।

​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

​नाम:- मो० तसलीम

​पिता:- मो० समसुदीन धोबी

​निवासी: ग्राम- इटवां, थाना- मोहनपुर, जिला- गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...