⚡ ब्रेकिंग News

अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अभियान चला दिया गया स्वच्छता का संदेश...

 

अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अभियान चला दिया गया स्वच्छता का संदेश...

थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट .


ATH NEWS 11 GROUP -:कलवारी, बस्ती - विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम उमरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अम्बेडकर पार्क में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाकर दीप प्रज्ज्वलित किया और कलवारी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू और फावड़ा लेकर देखते ही देखते पार्क का साफ सफाई कर स्वच्छ बना दिया साथ ही उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.


भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष व इस कार्यक्रम के संयोजक मातिवार प्रसाद एवं भाजपा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी का जयंती 14 अप्रैल पूरे देश में एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर को समानता एवं ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।


इस मौके पर लल्लू गिरी, शिव कुमार दूबे, विजय प्रताप सिंह, दिनेश चंद पांडेय, विजय श्याम पांडेय, उमाशंकर ओझा,  सचिन कन्नौजिया, संतोष सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, सहित अन्य कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...