⚡ ब्रेकिंग News

पलामू पुलिस कप्तान की बड़ी कार्रवाई में दो DJ जब्त-जाने क्यों ?

पलामू पुलिस कप्तान की बड़ी कार्रवाई में दो DJ जब्त-जाने क्यों ?



अंगद जी पाठक कि रिपोट...



 पलामू -डीजे कंपटीशन के दौरान एक महिला की हालत हुई थी खराब दोनों DJ राज्य के बाहर का है शनिवार देर रात दो डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन हो रहा था.

कॉम्पिटिशन के दौरान एक जाने-माने होटल कोराबारी की मां की तबीयत खराब हो गई. उनके हार्ट में पेसमेकर लगा हुआ है. उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद होटल कारोबारी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई. आवेदन के आधार पर दोनों डीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे जब्त कर लिए हैं.

पलामू पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने डीजे जब्त करने और एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है. टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि डीजे जब्त कर लिए गए हैं, एफआईआर में गंभीर धाराएं लगाईं गई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है. टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में डीजे जब्त किया गया.

दरअसल, पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में रामनवमी के दौरान 54 अखाड़ों की तरफ से जुलूस निकाला जाता है. इस जुलूस के दौरान भोपाल और उत्तर प्रदेश के डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन हुआ. डीजे के साउंड से होटल कारोबारी को नुकसान भी हुआ, उनके होटल में लगे शीशे टूट गए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...