⚡ ब्रेकिंग News

रिश्वत के आरोप में दरोगा पर घिरा महकमा: CCTV में कैद लेन-देन, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप ..

रिश्वत के आरोप में दरोगा पर घिरा महकमा: CCTV में कैद लेन-देन, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप ..


महराजगंज-जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपरा निवासी राकेश कुमार अग्रहरी ने हल्का दरोगा अवधेश यादव पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, दरोगा अवधेश यादव ने एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि रकम न देने पर उन्हें गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी गई। भय के माहौल में राकेश ने 19 मार्च 2026 को अपनी दुकान पर ही दरोगा को 16,100 रुपये दे दिए।

मामले को और गंभीर बनाता है दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा, जिसमें पूरी घटना आवाज के साथ रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है और पुलिस पिकेट पर भी पैसे मांगे गए। साथ ही, रुपये न देने पर दोबारा जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही है।

इस कथित लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर आम जनता के बीच सवाल उठने लगे हैं।

राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण में पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

     प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...