संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11GROUP पटना | 24/3/2026 को बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और शैक्षणिक महाकुंभ का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मगध विश्वविद्यालय ने समग्र प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय उपविजेता (रनर्स-अप) रहा।
मुख्य अतिथि का संबोधन....
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा "बिहार की अस्मिता और गरिमा को अक्षुण्ण रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें मुख्यमंत्री के सपनों के बिहार के निर्माण के लिए शोध और समसामयिक मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करना होगा।"
प्रतियोगिताओं का लेखा-जोखा....
तीन दिनों तक चली इन प्रतियोगिताओं में पटना, पाटलिपुत्र, मगध और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया
मगध विश्वविद्यालयलोक नृत्य एकल व समूह नाट्य और वाद-विवाद में प्रथम स्थान पाकर अपना दबदबा बनाए रखा।
पटना विश्वविद्यालय- रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता से बाजी मारी।
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय:-संगीत और वादन की विधाओं में मगध विश्वविद्यालय को कड़ी टक्कर दी और उपविजेता का खिताब जीता।
गरिमामयी उपस्थिति....
कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार मंगलम, डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद कुमार चौधरी सहित शिक्षा जगत के कई दिग्गज और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। मंच का सफल संचालन डॉ. एकता वर्मा, डॉ. ममता एवं डॉ. मीनाक्षी ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment