⚡ ब्रेकिंग News

बकरीद को लेकर भिटौली थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील.

 


महराजगंज। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भिटौली थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं के जिम्मेदार नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और शांति की भावना के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक आपसी सहयोग एवं समझदारी के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो या विवादित वीडियो ग्राफी करना अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए ऐसे कार्यों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता दोनों की साझा जिम्मेदारी है। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में भाईचारा एवं अमन-चैन कायम रखने में सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

इस अवसर पर एसआई प्रवीण सिंह, चौकी प्रभारी शिकारपुर ओम प्रकाश सिंह, मनोज कुमार यादव, रिक्रूट आरक्षी सौरभ यादव, मुकेश कुमार, आदर्श यादव सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

         प्रभारी महराजगंज 

              कैलाश सिंह

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...