महराजगंज। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने 8/5/26दिन शुक्रवार को नगर कस्बा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर स्कूल और कॉलेजों में संचालित वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान कई स्कूली वाहन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते मिले, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में स्कूली बसों का फिटनेस, बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र तथा फर्स्ट एड बॉक्स आदि की गहन जांच की गई। जांच के दौरान वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की हिदायत देते हुए सभी बसों में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरा लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र रखने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 4 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक स्कूली वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र न होने पर उसे सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस ने कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
यातायात विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

إرسال تعليق