⚡ ब्रेकिंग News

सांसद अभय कुशवाहा के गाड़ी पर हमला,निजी सहायक पीए और चालक के साथ हुई मारपीट।

सांसद अभय कुशवाहा के गाड़ी पर हमला,निजी सहायक पीए और चालक के साथ हुई मारपीट।


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 13/05/2026 सांसद अभय कुशवाहा के गाड़ी पर हमला कर निजी सहायक पीए संजय कुमार और चालक लौकेश यादव के साथ मारपीट किया गया।हमले के दौरान हमलावर ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया जिसमें गाड़ी के शीशा वैगरह तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ द्वितीय चन्दन कुमार और मदनपुर थानाध्यक्ष अपने सशस्त्र बल के घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया। पुलिस जानकारी के मुताबिक गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद हुआ और घटना को अंजाम तक पहुंचा। घटना के समय सांसद अभय कुशवाहा गाड़ी में नहीं थे। सांसद के अनुपस्थिति में निजी सहायक पीए और वाहन चालक के साथ शादी समारोह में मदनपुर थानाक्षेत्र के श्रीडिह गांव गये हुये थे। लौटने के क्रम में हसनपुर गांव में रास्ता संकीर्ण होने के चलते गाड़ी साइड करने कहासुनी हुई, उसके बाद धक्का मुक्की करने लगे। सांसद पीए संजय कुमार बीच बचाव करने गए तो इनके साथ भी धक्का मुक्की कर दिया। इसी बीच वाहन चालक लौकेश यादव उर्फ रौशन को ज्यादा चोट लगी है।



घटना की सूचना जैसे ही सदर एसडीपीओ द्वितीय चन्दन कुमार को मिला घटनास्थल पर पहुंच गए। इधर मदनपुर थानाध्यक्ष को भी सूचना मिली और अपने सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने घटना की जानकारी प्राप्त करने लग गई।

घटना के समय सांसद अभय कुशवाहा गाड़ी में नहीं थे। सांसद शोक कार्यक्रम में पटना गए हुए थे। घटना के जानकारी जैसे ही सांसद अभय कुशवाहा को मिला तो तत्काल पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल से मोबाइल पर बात किया और सांसद ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि गाड़ी पर सांसद के बोर्ड लगा हुआ है, और उसके बाद भी गाड़ी पर हमला कितने शर्मनाक बात है। सांसद ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाए।


सदर एसडीपीओ द्वितीय चन्दन कुमार ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि सांसद के गाड़ी पर उनके निजी सहायक पीए संजय कुमार और चालक लौकेश यादव उर्फ रौशन मदनपुर थानाक्षेत्र के श्रीडीह गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौटने के क्रम हसनपुर गांव गाड़ी साइड को लेकर विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया। जिसमें सांसद के निजी सहायक पीए संजय कुमार और चालक लौकेश यादव उर्फ रौशन के साथ धक्का मुक्की हुआ, जिसमें चालक लौकेश यादव उर्फ रौशन को ज्यादा चोट लगी है। वाहन का शीशा वैगरह भी टुट गया है।प्रशासन ने कहा कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर कानुनी कारवाई किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...