मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 12/05/2026 नबीनगर थाना क्षेत्र में 02/05 /2026 को 20 वर्षीय पियूष कुमार, पिता बिजय सिंह, गांव दिग्गी पोखराही रेलवे अंडरब्रिज के पास खेत से 2 मई को पियूष कुमार का शव बरामद हुआ था। गौरतलब है कि 28अप्रैल को एक शादी समारोह में जाने को बात कहकर घर से पियूष कुमार निकला था। शुरुआती दौर में गुमशुदगी के प्राथमिकी दर्ज किया गया था,जिसे बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर हत्या की धाराओं में बदल दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।
एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी विष्लेषण और, खुफिया सूचना के आधार पर चार व्यक्तियों का पहचान हुआ, और पुछताछ में चारों नाबालिग अपने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीयूष ने आरोपियों में से एक की चाची के साथ बदसलूकी की थी। उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए पीयूष कुमार को नबीनगर स्टेशन के पास नहर पर बुलाया। वहां से उसे पोखराही रेलवे अंडरपास के लें जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सामान और पांच मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसमें एक जला हुआ मोबाइल भी था। आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के चलते मोबाइल जला दिया था। औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। फिलहाल चारों नाबालिग को पुलिस अभीरक्षा में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पुरा किया जा रहा है। एसडीपीओ सदर एक संजय कुमार पाण्डेय जिले में तेज तर्रार पदाधिकारी में पहचाने जाते हैं, अधिकांश कांड के उद्भेदन के जिम्मेवारी इन्हें ही मिलता है और कांडों को सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हैं। इस कांड नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्यंजय कुमार उपाध्याय भी काफी सक्रियता से कार्य कर रहे थे।

إرسال تعليق